रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला कर रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने भेजा जेल

खैर। थाना पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाली महिला को पकड़ लिया। महिला के घर से हरियाणा मार्का की शराब बरामद हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाब धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने…

करें एक बार रक्तदान, बचाएं कई लोगों की जान

वीरपुरा स्थित तुलसी सीड्स पर रविवार को राजा मोरध्वज सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्री बांके बिहारी सेवा समिति व सत्यमन मानव सेवा संस्था के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में दानवीरों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

मां-बेटा के साथ नामजदों ने मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर नगला बंजार में नामजदों ने मां-बेटा के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत 

वीरपुरा के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो…

SSP ने इंस्पेक्टर व दारोगाओं को किया इधर से उधर

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने रविवार देर रात में दो इंस्पेक्टर समेत 14 दारोगाओं के कार्य क्षेत्र में बदलाब करते हुए इधर-उधर किया है।

ढाबा पर अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब, आबकारी टीम ने दो लोगों को पकड़ा

नेशनल हाईवे पर चूहरपुर नगलिया के पास एक ढाबा पर अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। शिकायत पर आबकारी टीम ने दो लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से बीयर, अंग्रेजी व देसी शराब बरामद हुई है। आबकारी इंस्पेक्टर ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी…

SP सिटी ने SDM व CO के साथ भुमियां बाबा मंदिर का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम का SP सिटी ने SDM व CO के साथ निरीक्षण कर सोमवार को अायोजित होने वाले मेले की तैयारियों काे बारीकियों से देखा। उन्होंने मंदिर समिति को सभी व्यवस्थाओं को रविवार तक दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।

शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों से होती है व्यक्तित्व की पहचान- अभिमन्युराज सिंह

सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को एक समारोह के मध्य सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया

मानसिक दिव्यांग को भेजा अपना घर

रोटी बैंक श्री मुरलीवाला युवा सेवा समिति द्वारा भूखों को भोजन कराने के साथ समाज सेवा के अन्य कार्य भी किए जाते हैं। शनिवार को रोड पर भटक रहे एक मानसिक दिव्यांग को अपना घर वृंदावन भेजा है।

भाई के ससुरालीजन ने घर में घुसकर की मारपीट

कोतवाली की बेसवां चौकी के गांव बहादुरपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र होरीलाल का कहना है कि छह जुलाई को गांव के ही सतीश, टिंकू, राकेश, भोला व संदीप घर में लगी केबिल को लेकर एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!