रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रात में सोते रहे, सुबह जागे तो रह गए दंग

गांव ब्यौहरा में चोरों ने एक घर में कूमल लगाकर नगदी सहित लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना के दौरान घर वाले सोते रहे। चोर पांच सौ मीटर दूर बाजरा के खेत में खाली सूटकेसव अन्य सामान छोड़कर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।

भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम : लक्ष्मी धनगर

गांव साथिनी के मूल निवासी संजय सविता की हाथरस में गोली मारकर हत्या के बाद सपा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, वरिष्ठ नेता विनोद सविता, जिला सचिव सूरजपाल राना, शाकिर अंसारी, निशा यादव व हरिओम सविता, रामखिलाड़ी सविता आदि ने स्वजन से मिलकर शोक…

एक किलो गांजा लेकर जा रहा था युवक, पुलिस ने भेजा जेल

पिसावा। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा लेकर जा रहे एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ लूट समेत विभिन्न मामलों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी पिसावा उपेंद्र…

मेले की तैयारियों का SDM व CO ने लिया जायजा

कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम पर श्रावण मास के सोमवारों को लगने वाले की तैयारियों का शुक्रवार को एसडीएम व सीओ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश…

21 जुलाई से 21 अगस्त तक डोर टू डोर मतदाता सूची का होगा सत्यापन

निर्वाचन आयोग ने आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। अायोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है।

मेहनत से जो अपना मुकाम पाते हैं, वही दुनिया में अलग पहचान बनाते हैं : अभिमन्युराज सिंह

नगर के केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में शुक्रवार को मेधावी छात्र अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले वाले व शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले…

जरूरतमंद को दिया निशुल्क फोन

मुकेश अंबानी के विजन टूजी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिओ भारत फोन की लांचिग कस्बा के पथवारी मंदिर पर की गई। जिओ कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर अमित अग्रवाल के साथ समाजसेवी सुमित अग्रवाल द्वारा पथवारी मंदिर पर विधिवत पूजा अर्चना करके जिओ भारत फोन…

सम्मान समारोह में मनमोहक प्रस्तुतियों पर झूमे लोग

इगलास के हाथरस मार्ग स्थित जेके फार्म हाउस में कामधेनु सरिया व शैलजा ट्रेडर्स के स्वामी पुनीत गर्ग, विनीत गर्ग व सुमित गर्ग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

नेत्र जांच शिविर में 90 मरीजों की हुई जांच

एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कल्याणम करोति द्वारा संचालित श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों ने 90 नेत्र रोगियों का निश्शुल्क परामर्श कर चश्मा वितरित किए।

डाॅ. श्रॉफ हॉस्पिटल में हुआ एनुअल पार्टनर मीट का आयोजन

कार्यक्रम में नेत्र रोगों से संबंधित बीमारियों की जानकारी के साथ ही हॉस्पिटल द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!