रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने

 प्रशासन ने कार्यक्रम की जारी अनुमति को किया रद्​द अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा स्थित ओजोन सिटी में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेड़कर जयंती के आयोजन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष आयोजन कराने पर अड़ा है तो वहीं दूसरा पक्ष उसके विरोध में आ…

आंबेडकर जयंती व ईद-उल-फितर को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

गभाना। थाना गभाना परिसर में बुधवार को आंबेडकर जयंती व ईद-उल-फितर पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने मौजूदा लोगों से आंबेडकर जयंती व ईद-उल-फितर पर होने वाले कार्यक्रमों की ग्रामीणों से जानकारी…

भाड़े पर बुक किया टेंपो, चालक को चकमा देकर ले उड़े आरोपी

अकराबाद। थाना क्षेत्र के गांव गोपी के निकट भाड़े पर बुक कर ले जा रहे टेंपो को नामजद समेत चार लोग चालक को चकमा देकर ले उड़े। मामले में एटा के जलेसर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी राजुद्​दीन पुत्र कासिम खां ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में…

बिजली के तारों से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख

अकराबाद। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के पास बिजली के तारों से निकली चिंगारी में किसान की करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।मिली जानकारी के अनुसार गांव के किसान बिजेंद्र पाल सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह के खेतों में गेहूं की पकी हुई फसल…

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत

अलीगढ़। इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड पर गांव भगत पिथैर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में गांव साथिनी निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव साथिनी निवासी 27…

करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

अकराबाद। क्षेत्र के गांव जिरौली हीरासिंह के माजरा महातरपुर में मंगलवार देर शाम को महिला की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव का मनोज कुमार जिरौली हीरासिंह स्थित बिजलीघर पर संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत है।…

पंजाब नेशनल बैंक शाखा में मनाया गया 129 वां स्थापना दिवस

जट्टारी। कस्बा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बुधवार को 129 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। शाख प्रबंधक ने बताया कि 129 साल पहले लाला लाजपत राय ने पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना की थी। आज पूरे में देश में बैंक की शाखाएं संचालित…

प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को बताए साक्षात्कार के गुर

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय व सुशांत विश्वविद्यालय, गुड़गांव के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल दोनाें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियाें को साक्षात्कार के गुर बताए गए, वहीं समूह…

सिविल कोर्ट के बाहर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

अलीगढ़। दी सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन इगलास की बैठक अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संजीव कुमार शर्मा ने कानपुर बार एसोसिएशन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।…

सोशल मीडिया पर देवी देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी

अलीगढ़। इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव सतलापुर निवासी ऋषि चौधरी पुत्र बच्चू सिंह का कहना है कि वह दो दिन पहले फेसबुक आइडी चैक कर रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा हिंदू देवी देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी की गई पोस्ट दिखी। पोस्ट में…

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!