रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मोमोज विक्रेता को झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, गोली मारकर किया घायल

बरौला में झगड़ा कर रहे दो लोगों को रोकना और उनका बीच-बचाव कराना एक मोमोज दुकानदार को खासा भारी पड़ गया। आरोपियों ने मोमोज दुकानदार के ऊपर गोली चला दी। जो उसके पैर में जा लगी। आस-पास के लोगों ने घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराने…

मां के साथ घर में सो रही 10 साल की बच्ची के साथ तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म प्रयास

थाना रोरावर क्षेत्र के गांव में मां के साथ घर में सो रही 10 साल की बच्ची के साथ पड़ौस के ही एक युवक ने तमंचा के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर ले जाने का भी प्रयास किया, लेकिन शोर-शराबा सुनकर परिजनों व…

वार्ष्णेय कॉलेज में एलएलबी छात्र ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का किया प्रयास 

श्री वार्ष्णेय कॉलेज में शुक्रवार को एलएलबी के छात्र ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की अव्यवस्थाओं से क्षुब्ध होकर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। समय रहते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र को आग लगाने से रोक…

एसएसपी ने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में किया फेरबदल, संजय जयसवाल बने सीओ ट्रैफिक

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने गुरुवार देर रात्रि में थाना सिविल लाइन में तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार जायसवाल की पदोन्नति होने पर सीओ कार्यालय एवं ट्रैफिक (द्वितीय) बनाया है।

जा रही थी भाई को राखी बांधने, खींच ले गई मौत

कस्बा निवासी एक महिला गुरुवार को अपने बेटे के साथ बाइक से भाई को राखी बांधने जा रही थी। तभी बिक्रमगंज के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिवार में त्योहारों की खुशियां मातम में बदल गई।…

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एसी कोच से धुंआ उठा, उतरकर भागे मुसाफिर

दिल्ली से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन रेल कर्मियों की सतर्कता से "द बर्निंग ट्रेन " बनने से बच गई। ट्रेन के एक कोच के एसी पैनल में गुरुवार को अचानक आग लग गई । कोच से धुंआ उठता देख ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोककर आग को बुझाया…

गभाना क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

गभाना क्षेत्रभर में गुरुवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाईयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधकर, माथे पर कुमकुम से मंगल तिलक कर, मिष्ठान खिलाकर व आरती उतारकर उनकी…

अवैध संबंधों के चलते गोली मारकर की थी आरती की हत्या, पुलिस ने हत्यारे पति को किया गिरफ्तार

सरस्वती विहार कॉलोनी में बीती 16 अगस्त को गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पति ने पुलिस को पत्नी के अवैध संबंध होने के चलते हत्या कर देने की बात को कबूल किया है।

बाइक सवार दंपती से लूटे जेवरात व नगदी, रिपोर्ट दर्ज

बदमाशों ने उटवारा के जंगल नहर की पटरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दूसरी बाइक सवार दंपती से जेवरात में नगदी को लूटकर फरार हो गए।

सभापुर में घर में घुसकर नामजदों ने की मारपीट व फायरिंग, गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल

थाना क्षेत्र के गांव सभापुर में बुधवार रात्रि में नामजदों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए फायरिंग कर डाली। जिसमें एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!