रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

साईकिल सवार किसान को पशुओं से भरे ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

अलीगढ़ मार्ग पर बिजलीघर के समीप शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे साईकिल सवार किसान को पशुओं से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान ने उपचार ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

क्षेत्र के गांव अरनिया ख्वाजा राजू में कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी कालीचरण सिंह के पुत्र समाज सेवी रोहित चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों की खेल भावना को समझते हुए अपने खेल के प्रति समर्पित रहने की…

मंविवि कार्यकारी परिषद की बैठक में आवश्यकता आधारित गुणवत्ता परक शिक्षा पर चर्चा

मंगलायतन विश्वविद्यालय में कार्यकारी परिषद की 33 वीं बैठक संपन्न हुई। विद्यार्थी के हित के साथ प्राध्यापकों के हित पर चर्चा की गई।

बरौली में गैस सिलेंडर लीक होने को लेकर दो समुदाय में हुआ जमकर विवाद, पीएससी व पुलिस फाेर्स तैनात

थाना जवां क्षेत्र के कस्बा बरौली में गुरुवार की शाम को गैस सिलेंडर लीक होने पर हुए विवाद में गुरुवार को दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए।

दुकान बंद कर जा रहे ज्वैलर्स के थैले को बदमाशों ने लूटा, पुलिस को देख बाइक छोड़कर हुए फरार

अलीगढ़-पलवल मार्ग पर करसुआ के पास दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे ज्वैलर्स से बदमाशों ने तमंचा के बल पर थैला लूट लिया।

कृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालु

गभाना क्षेत्र के गांव भरतरी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे गुरुवार को कथा व्यास राधे तनु शास्त्री ने कहा कि मनुष्य जन्म लेकर भी जो व्यक्ति पाप के अधीन होकर इस भागवत रूपी पुण्यदायिनी कथा का श्रवण नहीं करते हैं तो उनका जीवन बेकार है।

भगवान को पाने में बाधक है अहंकार- विजयकृष्ण

गभाना नगर में मदनधाम कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ में दूसरे दिन गुरुवार को कथा सम्राट डॉ. विजय कृष्ण चतुर्वेदी ने कहा कि भक्ति में अहंकार बाधक होता है

भाकियू भानू गुट ने विद्युत समस्याओं को लेकर एमडी को दिया ज्ञापन

अलीगढ़ जनपद में बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने आगरा मे एमडी दक्षिणांचल को ज्ञापन सौंपा।

“मेरी माटी मेरा देश” पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में दर्शना रही प्रथम

गभाना कटरा स्थित मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!