रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

क्षेत्र के गांव बलराम नगला में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा परिक्रमा मार्ग से होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई

शिक्षकों ने की समस्याओं के समाधान को लेकर बनाई रणनीति

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार बीआरसी कार्यालय पर बैठक कर रणनीति बनाई।

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, दी श्रद्धांजलि

परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में भारत रत्न से सम्मानित 'मिसाइल मैन' के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई

भुकरावली पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार चालक घायल

गभाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव भुकरावली के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।

करियर बनाने के लिए कम्युनिकेशन स्किल्स है जरूरी

मंगलायतन विश्वविद्यालय में गुरुवार को आईबीएमसी विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन शिप्रा ब्लाक में किया गया। करियर बनाने के लिए कम्युनिकेशन स्किल्स है जरूरी

तमंचे की नौंक पर बाइक सवार बदमाशों ने दंपत्ति को लूटा

पुलिस चौकी गोरई क्षेत्र में गौंडा मार्ग पर गांव बास हर्जी के निकट बाइक सवार चार बदमाश तमंचे की नौक पर दंपत्ति से मारपीट करते हुए नगदी, जेवर व बाइक लूट कर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तालाश में जुटी हुई है।

ट्रेन की चपेट में आकर चिरूकुला के युवक की हुई मौत 

गभाना दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर चिरूकुला के पास घूमने गए युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। काफी देर तक युवक के घर न पहुंचने पर परिजन जब उसकी तलाश करते हुए रेलवे लाइन पर पहुंचे तो वहां शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने गुरुवार…

नगौला में तालाब में डूबकर युवक की हुई मौत, मचा कोहराम

गभाना क्षेत्र के गांव नगौला पैराई में शौंच करने गए युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बार परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

महात्मा गांधी ने कराया था देश का बंटवारा, पाकिस्तान के थे जन्मदाता

परचम पार्टी के राष्ट्रीय युथ अध्यक्ष सैयद नाजिम अली ने देश के बंटवारे के लिए महात्मा गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी जी पाकिस्तान के जन्मदाता थे

विवादित बयान- देश के 4 लाख मंदिरों में बनाई मस्जिदों को हिंदुओं को सौंपा जाएं- रघुराज सिंह

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में ज्ञानवापी मामले को लेकर एक और विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि देशभर में मुगलों ने चार लाख मंदिरों को तोड़कर उन पर मस्जिदों को बनावाया था। उन सब जगह को हिंदुओं को…

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!