रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

प्रदेश में मुख्यमंत्री के आदेश पर 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को दसवें दिन गभाना टोल प्लाजा पर गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेस वे प्राईवेट लिमिटेड के तत्वावधान में निश्शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र…

खुशीराम महाविद्यालय में रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 140 छात्रों का हुआ चयन

कस्बा के खुशीराम महाविद्यालय पर बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें में 500 युवाओं ने प्रतिभाग लिया। 140 छात्रों का हुआ चयन

अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल राजमार्ग पर नयावांस नहर पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो घायल हो गए।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चौमुंहा के युवक की मौत

नेशनल हाईवे पर महरावल पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सवार चौमुंहा के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कारगिल विजय दिवस की मनाई जा रही थी खुशियां, इस गांव मेें पसरा मातम

पूरे देश में जहां बुधवार को कारगिल विजय दिवस की गौरवगाथा को याद कर खुशियां मनाने के साथ ही इस गाथा को लिखने वाले वीर सपूतों की वीरता, शौर्य और शाहदत को नमन किया जा रहा था। वहीं क्षेत्र के गांव बिजौली में एक सैनिक की मौत की खबर पाकर लोगों की…

बिजली चोरी रोकने को टीम ने चलाया छापेमारी अभियान, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विद्युत विभाग की टीम ने मंगलवार को बिजली चोरी रोकने को लेकर छापेमारी अभियान चलाते हुए दो गांवों में पांच लोगों के घरों में चोरी से बिजली जलते हुए पकड़ ली।

शिव विवाह में जमकर झूमे श्रद्धालु

महानगर के मामू भांजा स्थित राधा मोहन मंदिर पर मंगलवार को श्री कार्ष्णि कल्याणं शक्तिपीठ के तत्वावधान में शिव विवाह के आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु बराती बनकर जमकर झूमे।

डिफेंस कॉरीडर पर ठेकेदारी के विवाद में चली गोलियां, एक युवक गंभीर घायल

क्षेत्र के गांव अंडला स्थित डिफेंस कॉरीडर पर ठेकेदारी के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें एक युवक के सात गोलियां लगी है। जिसे गंभीर हालत में उपचार काे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसे में सैनिक की गई जान, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

क्षेत्र में सोफा नहर के पास एक सप्ताह पूर्व घायल हुए सैनिक ने मंगलवार को दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सैनिक को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

गभाना के डॉक्टर का फंदे पर लटका मिला शव, मचा कोहराम 

कस्बा के सोमना बाईपास मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में गभाना के डॉक्टर का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!