रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज में हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

नगर के लक्ष्मीराज इंटर काॅलेज में सोमवर को रक्षाबंधनपर्व को लेकर राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें छात्राओं के अलावा छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रंग बिरंगी मनमोहक राखियां तैयार की।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर झुलसा

थाना क्षेत्र के गांव रायट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक किया गिरफ्तार, भेजा जेल

आबकारी टीम ने थाना पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर एक युवक को महरावल से गांजा बेचते हुए पकड़ लिया। आबकारी इंस्पेक्टर की तरफ से पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भाईयों के घर जाने को बहनों को बसों में नहीं देना होगा किराया

भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूरे देश में भर में 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश शासन ने बहनों के लिए रोडवेज बसों में फ्री व्यवस्था की है।

भुमियां बाबा मंदिर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धा-भक्ति से किया बाबा का जलाभिषेक

कन्होई में रेलवे लाइन के सहारे बने श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम पर श्रावण मास के 8 वें व अंतिम सोमवार को भक्तों का अपार जनसैलाब बाबा के जलाभिषेक व उनकी पूजा-अर्चना को उमड़ पड़ा। इसके चलते मंदिर परिसर दिनभर बाबा के जयकारों व…

डाक कांवड़ लेकर लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

बीयर फैक्ट्री के पास डाक कांवड़ लेकर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को कार ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक परिवार का इकलौता चिराग…

विद्युत लाइन के 35 पोलों से तार चोरी, रिपोर्ट दर्ज

मोरहना में बंबा के पास से निर्माणाधीन विद्युत लाइन के 35 पोलों से चोर तार को चोरी कर ले गए। मामले में संबंधित ठेकेदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रधानमंत्री की मन की बात का देखा लाइव प्रसारण

नगर के श्याम मैरिज होम में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री की मन की बात लाइव प्रसारण एलइडी स्क्रीन पर देखा। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

अलीगढ़ से निकलेगी कोटेदार जन जागरण यात्रा

आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को कस्बा के गोवर्धन फार्म हाउस में हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह व महानगर अध्यक्ष वाजिद चौहान मौजूद रहे। बैठक में 20 से 23 सितंबर तक अलीगढ़ से लखनऊ…

गोरई क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश दबोचे

कोतवाली पुलिस ने गोरई चौकी क्षेत्र में एक माह पहले हुई लूट की घटना का दो बदमाशें को गिरफ्तार खुलासा किया है। एक बदमाश मथुरा जनपद का गैंगस्टर है। इनके कब्जे से लूट की बाइक, मोबाइल व रुपये बरामद किए हैं। दोनों को जेल भेजा गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!