रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

84 कोस परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालु की हुई मौत

खैर क्षेत्र में गौमत चौराहे पर बाजना- नौहझील बस अड्डे पर 84 कोस की परिक्रमा देकर लौट रहे बागपत के एक वृद्ध श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन बिना कोई भी पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ बागपत ले गए।

घर में सो रहा किशोर हुआ गायब, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

खैर क्षेत्र के गांव पटपर नगला में घर में सो रहा दस वर्षीय किशोर अचानक से गायब हो गया। परिजनों ने किशोर को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। जिस पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।…

बिजली चोरी में आठ पर रिपोर्ट दर्ज

खैर क्षेत्र में लगातार मिली रही बिजली चोरी की शिकायतों को लेकर शनिवार को विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाते हुए आठ लोगों के घरों में चोरी से बिजली जलते हुए पकड़ ली। मामले में सभी आठों लोगों के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम में अभियोग…

ब्रेकिंग- मुरी एक्सप्रेस ट्रेन माल बोगी में लगी आग, मचा हड़कंप

अलीगढ़। मुरी एक्सप्रेस ट्रेन की माल बोगी में शनिवार सुबह करीब 8:50 पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बोगी में इलेक्ट्रॉनिक सामान भरा हुआ था। ट्रेन में आग की सूचना पाते ही रेलवे का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और प्लेटफार्म संख्या दो के पास लगे पाइप…

ट्रेन में कर रहे थे बिना टिकट सफर, चेकिंग में पकड़े गए 245 यात्री

दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्रियों द्वारा बिना टिकट सफर कर रेलवे को रोजाना हजारों रुपये का राजस्व का घाटा पहुंचाया जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को प्रयागराज मंडल के आला अफसरों के निर्देश पर अलीगढ़…

एसएसपी ने साधु आश्रम चौकी पर तैनात कर्मचारियों को किया लाइन हाजिर

थाना हरदुआगंज क्षेत्र के साधु आश्रम स्थित बंद पड़े ईट भट्टे में दो युवकों को अपहरण कर एवं बंधक बनाकर बेल्टों से पीटने और लूटने के मामले में एसएसपी ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पूरे प्रकरण में साधु आश्रम पुलिस चौकी पर…

दवा विक्रेता से 4 लाख रुपये लूटकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार

कस्बा स्थित बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे दवा विक्रेता से दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाश चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने दो बदमाशों का पीछाकर पकड़कर जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया, वहीं तीसरा बदमाश रुपये से भरे थैला…

टेंपो की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक युवक की मौत

अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव मिलिक के पास दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत

क्षेत्र के गांव स्माइलपुर में शौंच करने जा रही वृद्धा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करारकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मानसिक रूप से कमजोर युवक का मिला शव, फैली सनसनी

थाना रोरावर क्षेत्र में गोस्त वाली गली में शुक्रवार सुबह एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे तथा बालू से भरा बाेरा युवक के ऊपर पड़ा हुआ था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!