रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अटल आवासीय विद्यालय का डीएम व सीडीओ ने किया निरीक्षण, परखी गुणवत्ता

गभाना। क्षेत्र के गांव टमकौली में अलीगढ़ मंडल का बनाए जा रहे अटल आवासीय विद्यालय का शनिवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह व सीडीओ आकांक्षा राना ने औचक निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूरा करने के…

जन समस्याओं को गंभीरता से न लेने पर होगी कठोर कार्रवाई – डीएम

गभाना। नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों से संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस समेत…

हाईस्कूल में जिले में सातवां स्थान प्राप्त करने पर छात्रा को किया सम्मानित

गभाना। ख्यामई स्थित ब्रह्मसमाज इंटर काॅलेज में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में सांतवा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा समेत कालेज टाॅप करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। काॅलेज में…

युवती ने होटल स्वामी पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज

अलीगढ़। रोरावर क्षेत्र स्थित एक होटल में होटल स्वामी व उसके अन्य साथियों पर युवती ने छेड़छाड़ करने व कपड़े फाड़ देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में बन्नादेवी के सारसौल की एक युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका…

महिला ने फंदे से झूलकर लगाया मौत को गले

हरदुआगंज। थाना क्षेत्र के गांव नयावास नरेंद्रगढ़ी में महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मिली जानकारी…

बिजली के तारों से निकली चिंगारी से बुर्जी व बिटोरा जलकर राख

पिसावा। क्षेत्र के गांव मढ़ा हबीबपुर में गुरुवार देर रात्रि में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से बुर्जी-बिटोरा जलकर राख हो गए। गांव के किसान बनवारी लाल शर्मा के खाली स्थान पर बुर्जी व बिटोरा रखे हुए थे। देर रात्रि में ऊपर से गुजर रहे…

अलीगढ़ के सरकारी अस्पताल में मानवता की ‘हत्या’, झाड़ियों में दिया बच्चे को जन्म

परिवार के लोगों ने लगाया आरोप, एक हजार रुपये न देने पर इगलास सीएचसी में भर्ती नहीं किया महिलाओं ने साड़ियों की ओट से झाड़ियों में कराई डिलीवरी अलीगढ़। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बड़े-बड़े दावों की पोल उस समय…

नाना साहेब ने किए थे अंग्रेजों के दांत खट्टे

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नेतृत्वकर्ता व शिल्पकार महान क्रांतिकारी नाना साहेब की 199वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं ने नाना साहेब के छायाचित्र पर पुष्प…

जाट सेवा संघ ने मनाया शनिदेव जन्मोत्सव

इगलास। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पींजरी पैंठ स्थित मंदिर पर शनिदेव का जन्मोत्सव केक काटकर व प्रसाद वितरण कर मनाया। जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने बताया कर्म दाता शनिदेव का जन्म दिवस…

बाइक पोल से टकराई युवक की मौत

इगलास। कोतवाली क्षेत्र में बेसवां-गोरई रोड पर अनियंत्रित बाइक बिजली के पाेल से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार गांव टमोटिया निवासी एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। दोनों गांव…

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!