रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने 11 वारंटी किए गिरफ्तार, कोर्ट में किए पेश

अलीगढ़। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने 11 वारंटी को गिरफ्तार किया है। सभी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर इगलास प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेश पर चालाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत गांव…

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

जट्टारी। टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ के गांव मसलई निवासी 30 वर्षीय बबलू पुत्र सूरतराम…

अग्निशमन सेवा स्मृति के तहत ग्रामीणों को किया जागरुक

गभाना। राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों को आग से सुरक्षा के लिए जागरूक किया। गभाना फायर सर्विस स्टेशन पर एक शोक परेड का आयोजन कर शहीदों अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान फायर…

शिविर में 40 लोगों ने किया रक्तदान

गभाना। नगर के आंबेडकर चौक पर शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सत्यमन मानव सेवा संस्था के बैनर तले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ इंस्पेक्टर रामकुंवर सिंह व इंस्पेक्टर क्राइम मुकेंद्र…

महान देशभक्त, शिक्षाविद और समाज सुधारक थे बाबा साहब

गभाना। संविधान रचियता बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर का 132 वां जन्मदिवस क्षेत्र भर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बाबा साहब के अनुयाईयों ने उन्हें श्रद्धाजंलि देते उनके बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। तहसील सभागार…

हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार तीन लोगों की हुई मौत

गभाना। अलीगढ़-बुलंशहर बाॅर्डर पर हाईवे पहावटी के पास ट्रैक्टर- ट्राॅली से टकरा कर बाइक बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद दो थानों की पुलिस एक दूसरे की सीमा में घटना को लेकर उलझती रही, बाद में घटना स्थल बुलंदशहर के थाना अरनियां…

धूमधाम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस

पिसावा। क्षेत्र के गांव कृपालगढ़ी में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान महाराजा सूरजमल को याद करते हुए नमन किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के बृज क्षेत्र मंत्री रॉबिन चौधरी ने महाराजा सूरजमल को श्रद्धा सुमन…

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज

टप्पल। थाना क्षेत्र के एक गांव से नामजद युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया। युवती अपने घर से नगदी व जेवरात भी साथ ले गई। मामले में युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को उसकी 19 वर्षीय बेटी को गांव का ही राजा उर्फ रोहित…

कब्रिस्तान में अवैध कब्जा होने पर ग्रामीणों ने शव न दफनाने का किया ऐलान

प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर माने ग्रामीण टप्पल। क्षेत्र के गांव लालपुर में कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए जगह न होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क हादसे में मौत के बाद युवक के शव को न दफनाने का एेलान कर दिया। जिस पर थाना पुलिस व…

परचून के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

खैर। कस्बा में अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित पीपल मंडी में गुरुवार तड़के परचून के सामान के गाेदाम में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का समान जलकर राख हो गया।मिली जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी…

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!